logo

बाड़मेर में हुलिया बदलकर मजदूरी कर रहा था गैंगरेप का आरोपी नाम-पता भी बदला, 13 महीने से फरार था; पुलिस ने घेरकर दबोचा

हनुमान राम चौधरी समदड़ी

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में 13 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार 26 जनवरी 2024 को एक नाबालिग पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि बेटी के साथ रात में घर में कुछ युवक घुसकर नाबालिग का किडनैप कर चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर रेप करने के रिपोर्ट दी थी।

इस पर पुलिस ने नाबालिग रेप और पॉक्सो एक्ट के मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच गुड़ामालानी डीएसपी की ओर से की गई। पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। लेकिन मुख्य आरोपी अशोक उर्फ अचलाराम घटना के बाद से फरार होकर हो गया।

फरारी के लिए सुनसान जगह हुलिया बदलकर रह रहा था

एसआई छैलसिंह ने बताया- मुख्य आरोपी अशोक उर्फ अचलाराम पुलिस से बचने के लिए सुनसान जगह पर रह रहा था। साथ ही वेश व नाम पता भी बदल लिया था। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडुराम के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई।

सूचना और तकनीकी के आधार पर का मुख्य आरोपी अशोक उर्फ अचलाराम (21) पुत्र प्रहलादाराम निवासी लोहारवा गांव करडा सांचौर (जालोर) में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता पाया गया।

पुलिस ने निर्माणाधीन मकान को घेरा

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सुनसान एरिया में 2 किलोमीटर पैदल मार्च कर निर्माणाधीन मकान की घेराबंदी की। मकान को घेर कर आरोपी को डिटेन किया। गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल जगाराम की अहम भूमिका रही है। साथ ही एसआई छैलसिंह, कॉन्स्टेबल रूपाराम, मनोज कुमार, अनिल कुमार, आसुराम, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

106
3759 views