
अभिनंदन - श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाये जाने पर उनको ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। डॉ. राजवर्धन सिंह परमार, संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराणा प्रताप सेना
नई दिल्ली। आखिरकार राजधानी दिल्ली को जिसका इंतजार था वह घड़ी बुधवार को आ ही गई और तमाम कयासों के बीच भाजपा ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा के नाम की घोषणा कर दी। दोनों के नाम के घोषणा होते ही राजधानी दिल्ली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, वही महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बने और प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मिलकर दिल्ली का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सेना ने
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में सभी 70 सीटों पर भाजपा के लिए प्रचार किया था और इसके लिए बाकायदा उन्होंने घर-घर जाकर सनातनियों को भाजपा को वोट देने के लिए मोटिवेट भी किया था ताकि लोगों में जागरूकता आ सके। इस मौके पर महाराणा प्रताप सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जो सनातन और सनातनियों को मजबूत बनाएगा महाराणा प्रताप सेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर उस राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा सनातनियों और सनातन के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती हैं।