logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12 वर्षीय बालक अपनी मॉ और चाची के साथ आया कलेक्टर से मिलने



सिंगरौली 17 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला अपने आफीस में प्रति दिन की तरह आज भी कार्यालयीन कार्य को सम्पादित कर रहे थे इसी दौरान 12 वर्षीय बालक अभय राणा अपनी मॉ और चाची के साथ कलेक्टर से मिलने आया कलेक्टर ने बालक का हौसला बड़ाते हुयें आने का कारण पूछा बालक अभय राणा ने कहा कि मेरे पिता कुलवीर राणा की 11 फरवरी को कूप में गिरने से मृत्यु हो गई थी हम कचनी बेलौहा टोला के निवासी है मै अपने माता पिता का एकलौता वारिस हू आर्थिक सहायता के लिए आप के पास आया हू जिस पर कलेक्टर ने 12 वर्षीय बालक अभय राणा के साथ आई उसकी मॉ तथा चाची से बातचीत की एवं सात्वना दिया कि शासन प्रशासन आपके साथ है आप लोगो को हर संभव सहायता दी जायेगी कलेक्टर ने कहा कि बालक के पढ़ाई में कोई बाधा नही आयेंगी उन्हे अश्वस्त किया कलेक्टर श्री शुक्ला ने बेटे राणा से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो तुम्हारे पढ़ाई का खर्च शासन प्रशासन देगा वही तत्कालीन सहायता के रूप में 10 हजार का चेक प्रदान किया गया एवं पात्रता अनुसार 7 दिवस के अंदर अन्य सहायता राशि प्रदाय करने हेतु एसडीएम सिंगरौली को तथा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम आयुक्त को आदेशित किया गया

161
4907 views

Comment