logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोस्टर अनुसार महीने में दो दिन उपलब्ध होगी एम.एम.यू. की सुविधा

विकासनगर। जिलाधिकारी देहरादून बंसल द्वारा तहसील कालसी में जन सुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शिकायतें प्राप्त हुई थी कि तहसील कालसी के नागथात क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से आम जनमानस को बहुत असुविधा होती है।
इस संबंध में तहसील कालसी के नागथात क्षेत्र के 10 गांव में हंस फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम एम यू) के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं शुरु करवाई गयी है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को गाँव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

MMU निम्म रोस्टर के अनुसार प्रति माह 02 बार प्रत्येक गाँव में उपलब्ध होगी :-
1-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम बिसोई, विकासखंड कलसी।
2-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम नागथात, विकासखंड कलसी।
3-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम जैनदौ, विकासखंड कलसी।
4-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम बैराटखाई, विकासखंड कलसी।
5-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम गड़ोल, विकासखंड कलसी।
6-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम रामपुर, विकासखंड कलसी।
7-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम थलीन, विकासखंड कलसी।
8-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम बड़ेथ, विकासखंड कलसी।
9-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम क्वासा, विकासखंड कलसी।
10-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम रखताड़, विकासखंड कलसी।

इस क्षेत्र के बाकी गावों में भी MMU सुविधा जल्द प्रारंभ की जायेगी।

149
1660 views

Comment