
सांसद जगदंबिका पाल व जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर के द्वारा योग मुद्रा की प्रतिमा का किया गया उद्घाटन
नगर पंचायत भारत भारी के मोतीगंज चौराहा के भारत भारी में स्थापित नमो योग मुद्रा की प्रतिमा का विधि विधान से पूजा अर्चन करके मुख्य अतिथि माननीय सांसद जगदंबिका पाल व जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर द्वारा किया गया उद्घाटन।
इस अवसर पर भारत भारी नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी के द्वारा मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल व जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर को भगवान बुद्ध की प्रतिमा की गई भेंट।
इस उद्घाटन समारोह में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज, माननीय विधायका डुमरियागंज सईदा खातून, ईओ नगर पंचायत भारत भारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे जी, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी विजय कुमार पांडे, राजू पाल,रामकुमार उर्फ चिनुकू यादव, विजय कुमार अग्रहरी, कमलेश चौरसिया पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सभासद आकाश पांडे, नियाज़ अहमद, अफजल अहमद, अली चौधरी, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, सुनील कुमार पांडे, रामू पांडे, सी सी मौर्य, रामकुमार कसौधन, इरशाद अहमद, सौरभ पाण्डे, श्रीकांत पांडे आदि तमाम क्षेत्रिय जनता जनार्दन रही मौजूद।