logo

राम द्वारा ताल में राम स्नेही संस्थापक श्री राम चरण जी महाराज की 305 वी जन्म जयंती धूम धाम से मनाई।

ताल :- श्री राम स्नेही संप्रदाय के संस्थापक श्री राम चरण जी महाराज की 305 वी जन्म जयंती महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।प्रारंभ में राम द्वारा में विराजित संत श्री हर सुख राम जी महाराज ने श्री राम चरण जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि गृहस्थ जीवन से किस प्रकार से वैराग्य के मार्ग पर चलकर राम स्नेही संप्रदाय की स्थापना की और पूरे भारत वर्ष में श्री राम नाम की महिमा का प्रचार प्रसार किया आज भारत वर्ष के कई प्रांतों में श्री राम स्नेही संप्रदाय के राम द्वारा संचालित हो रहे है।श्री राम चरण जी महाराज की महाराज की महा आरती आतिश बाजी के साथ की गई उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी साथ ही श्री राम जी शर्मा, मनोहर जी आगर,कृष्ण सिंह जी सिसोदिया,दीपक माहेश्वरी,राजेश जी काला, विनोद जी परमार, अरुण दुबे, श्री मंगल जी बैरागी सहित धर्मप्रेमी जनता उपस्थित थी अंत में प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

9
566 views