logo

बेगूसराय *भाजपा कार्यकर्ताओं ने धबौली के उच्च विद्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एनडीए सम्मेलन का आयोजन किया।

बेगूसराय के धबौली में अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय में आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में "एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन" का भव्य आयोजन हुआ। BJP Bihar के माननीय प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आदरणीय डॉ दिलीप जायसवाल जी ने सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों संग सम्मेलन का शुभारंभ किया और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और प्रतिबद्धता यह संकेत दे रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करेगा। बिहार में विकास और सुशासन की राह पर चलने वाले कार्यकर्ताओं का परिश्रम निश्चित ही सफल होगा।

इस अवसर पर जदयू के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी, लोजपा (आर) के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी, हम के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल सिंह जी, रालोमो के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी जी एवं अन्य सम्माननीयजन उपस्थित रहे।

5
4837 views