logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर डा. नवनेश कोठारी को सम्मानित किया गया

संवाददाता/संजय शर्मा
बिजनौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों एवं डीजे की धुनों पर लोग एवं बच्चे नृत्य करते चल रहे थे। महिलाएं भी संत रविदास जी के भजनों को गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा का नगर में कई जगहों पर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बग्घी पर सवार भगवान के स्वरूप अनोखी छटा बिखेर रहे थे। वहीं झांकियां अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। शहर ही नहीं, तहसील, ब्लॉक, कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में भी जगह-जगह कार्यक्रम हुए। मंदिरों में सुबह-सुबह पूजन किया गया। संत रविदास जी का गुणगान हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।
जयंती के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. नवनेश कोठारी ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर महान संत रविदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर समिति द्वारा डा. नवनेश कोठारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमरीश भाई, पुष्पराज कमल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा संजीव गुप्ता, कुलदीप आदि ने सभी कार्यक्रम संयोजक, कार्यकर्ताओं का जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
डा. नवनेश कोठारी ने कहा कि संत रविदास एक महान भक्ति संत, समाज सुधारक और कवि थे, जिन्होंने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। संत रविदास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का महत्व सिखाती हैं। उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और मानवता को सही दिशा दिखाते हैं। संत रविदास जी की जयंती पर हमें उनके संदेशों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

133
4888 views

Comment