logo

*बड़वारा पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न*

*बड़वारा पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न*
*बड़वारा में आज दिनांक 12,02,2025 को श्रम जीवी पत्रकार संघ के नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष श्री संतोष दुबे एवम श्री संतोष सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति में बड़वारा पत्रकार
संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
*महेंद्र नायक बने तहसील अध्यक्ष*- नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिये श्री महेंद्र नायक के नाम का प्रस्ताव अरुण निगम ने रखा जिस पर सर्व सम्म्मति से सभी ने स्वीकृति दी। ततपश्चात श्री जानकी सिंह जी को उपाध्यक्ष, श्री अभिराज सिंह रघुवंशी जी को उपाध्यक्ष, श्री अरुण निगम जी को सचिव, श्री विनय नागवंशी को सह सचिव, श्री विनोद परौहा जी को सह सचिव, श्री रवि कचेर जी को कोषाध्यक्ष, श्री जनशेद अंसारी जी को सह कोषाध्यक्ष, श्री आबिद जी को सोशल मीडिया प्रभारी एवम श्री ओम नायक जी को सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।
*सभी पदाधिकारियों का तिलक वंदन लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
*अन्याय व शोषण के खिलाफ लिखेंगे नई इबारत*- बड़वारा तहसील पत्रकार संघ के नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष श्री महेंद्र नायक ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी आम जन व असहाय पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय व शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। हमारी कलम निष्पक्ष होकर अपनी लेखनी जारी रखेगी। देश के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकार की अपनी गरिमा कायम है उसे कायम रखा जाएगा। पत्रकार साथियों के साथ भी अन्याय व शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष श्री महेंद्र नायक जी के उद्बोधन पर सभी पत्रकार साथियों ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया।
बैठक के अंत मे सभी पत्रकार साथियों व नव नियुक्त पदाधिकारियों को स्वल्पाहार करवाया गया। सभी पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

13
15966 views