logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तरप्रदेश - महाकुंभ में भारी भीड़,सड़कों पर जाम।श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी।

उत्तर प्रदेश
महाकुंभ में भारी भीड़, सड़कों पर जाम, बैरिकेडिंग तोड़कर संगम तट पहुंच रहे श्रद्धालु
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ से शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग गया है. खासकर कानपुर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहन कतारें देखी जा रही है. पार्किंग स्थल भर चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं को गाड़ियां खड़ी करने और ढूंढने में परेशानी हो रही है. लोग पैदल, ई-रिक्शा व सटल बसों से कुंभ पहुंच रहे ।

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस अपार भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग गया है. खासकर कानपुर हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. पार्किंग स्थल भी पूरी तरह भर चुके हैं, जिससे लोगों को गाड़ियां खड़ी करने और फिर उन्हें खोजने में काफी परेशानी हो रही है.


सड़कों पर जाम​

महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालु भारी ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन ने जाम से बचने के लिए वाहनों को पार्किंग स्थल तक ही सीमित रखने का प्रयास किया है, लेकिन पार्किंग पूरी तरह भर चुकी है. कई श्रद्धालु अपनी गाड़ियां खड़ी करके भूल गए हैं, जिससे उन्हें वापस आने पर उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है. कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जिन्होंने भीड़ की वजह से अपनी गाड़ियों को पार्किंग में ही छोड़ दिया और तय किया कि बाद में जब भीड़ कम होगी, तब वे उन्हें लेकर जाएंगे. इस बीच सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है.


महाकुंभ से अब अखाड़ों की वापसी, जानें प्रयागराज से कहां होंगे रवाना?

संगम पर प्रकृति का अनोखा संगम, दिखे हजारों साइबेरियन पक्षी;
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति, आज भी उमड़ा भक्तों का सैलाब
पार्वती का वो श्राप, जिसके कारण प्रयागराज कभी कहलाता था इलावास
प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था का डुबकी
ये भी पढ़ें- अलग-अलग पार्किंग, भव्य फूड कोर्ट और टेंट सिटी… महाकुंभ में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, स्नान पर्वों के लिए क्या हैं खास तैयारियां?



पैदल और ई-रिक्शा से कुंभ पहुंच रहे। इस दौरान कई श्रद्धालु अपनी गाड़ियां ढूंढते दिखे. लोग जाम से बचने के लिए पार्किंग स्थल से ही पैदल ई-रिक्शा या सटल बसों से महाकुंभ स्थल की ओर बढ़ रहे हैं. भीड़ इतनी अधिक है कि श्रद्धालु बैरिकेडिंग कूदकर या वैकल्पिक रास्तों से स्नान स्थल की ओर जाते देखे गए. कुछ लोग ट्रॉली रिक्शा का भी सहारा ले रहे हैं, ताकि वे किसी तरह संगम तक पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा सकें.

महाकुंभ​

प्रशासन जाम से निपटने के लिए कर रहा प्रयास

प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रखने के लिए कई उपाय किए गए हैं, लेकिन अपार भीड़ के कारण वे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. ।

148
5605 views

Comment