भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल मंत्री श्री अनिल विज से मिला|
आज भारतीय मजदूर संघ जिला अंबाला का प्रतिनिधिमंडल जिसमें जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ,नरेश बालू जी प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला मंत्री श्री कंवरपाल जी श्री अनिल विज बिजली, श्रम परिवहन, विभाग मंत्री हरियाणा सरकार से औपचारिक भेंट की|
श्री अरुण जोशी जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ 70 वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसके निमित संपूर्ण भारतवर्ष में धन संग्रह का कार्यक्रम चल रहा है |यह कार्यक्रम 15 फरवरी तक चलाया जाएगा |इसके निमित श्री अनिल जी ने स्वेच्छा से धनराशि भारतीय मजदूर संघ को भेंट की और उन्होंने पूर्ण आशवस्त किया सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 एक्ट विधानसभा में पास हुआ है जिसकी शीघ्र ही एसओपी जारी की जाएगी और जो कर्मचारियों की समस्याएं हैं| उनको शीघ्र ही दूर किया जाएगा इस अवसर पर डॉक्टर संजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी भी उपस्थित रहे|