logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कवि, साहित्यकार एवं मंच संचालक राजकुमार शर्मा राज को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 मेरठ। मेरठ के जाने-माने कवि साहित्यकार एवं मंच संचालक राजकुमार शर्मा राज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव के हाल में युवा ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने राजकुमार शर्मा राज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक कर्मठ साहित्यकार और समाजसेवी कहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके अलावा सतीश चंद कौशिक को भी पुष्प अर्पित किए गए।

 दोनों ही बंधु अपने समाज के प्रति समर्पित थे इस मौके पर युवा ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा  राजकुमार शर्मा राज के सुपुत्र संकल्प शर्मा को  स्मृति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर उत्कर्ष प्रकाशन के संचालक हेमंत शर्मा ने कहा कि राजकुमार शर्मा राज् की दो पुस्तकें प्रकाशनधीन है, जिन्हें शीघ्र प्रकाशित कराया जाएगा। 

इस अवसर पर पंडित संजय त्रिपाठी, अजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, हेमंत शर्मा, रवि मिश्रा,  पीयूष शास्त्री,  सौरभ शर्मा, विनय शर्मा, कुलदीप नारायण शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, शांतनु त्रिपाठी  आदि उपस्थित रहे । महन्त मुख्य आयोजक पंडित संजय त्रिपाठी ने सफल संचालन किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन हृदय प्रकाश शर्मा ने की।

310
15440 views
2 shares

Comment