श्रीबालाजी स्वामी सुखदेवपुरीजी महाराज की 337वी पुण्यतिथि मनाई
श्रीबालाजी कस्बे के 1008स्वामी सुखदेवपुरीजी महाराज की जीवित समाधि के 337 वी पुण्यतिथी के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में सुबह 10.15 बजे पंडित श्री निवास द्वारा मंत्रोचारण करके महाभिषेक किया गया व वृंदावन के कलाकारों द्वारा राम लक्ष्मण सीता की झांकी प्रस्तुत की एवं डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली पुजारी बसंत बदर ने बताया कि दोपहर 12.15 महाआरती ओर शाम को हरि कीर्तन एवं सत्संग व कन्या भोजन का आयोजन रखा गया मुख्य कार्यकर्ता वेदप्रकाश कैलाश अभिषेक सुखदेव बनवारी राजेंद्र जमना प्रसाद एवं समस्त भक्तगण