logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फारबिसगंज में जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण

 फारबिसगंज। यूथ फॉर फारबिसगंज के अध्यक्ष विशाल गोलछा के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों  के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया गया।

 विशाल ने बताया कि, ‘इस महामारी के कारण सरकार द्वारा लॉक डाउन  लगाया गया हैै ऐसे गरीब परिवारों, जो कि रोज काम कर अपना घर चलाते हैेे,  को चिह्नित कर हमारी संस्था ने उनकी मदद करने का संकल्प लिया है।  यूथ फ़ॉर फारबिसगंज के मीडिया प्रभारी प्रमोद पांडिया ने पत्रकारों को इस कार्यक्रम की जानकारी  देते हुए बताया कि, ‘आज हमने  ढोलबज्जा पंचायत के महादलित बस्ती में 170 किट और शिवाजी चौक में 40 किट सूखे राशन का वितरण किया है।’

उन्होंने बताया कि, ‘हमारी संस्था ने 3000 किट राशन वितरण  करने का लक्ष्य रखा है।  जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। राशन वितरण के समय हमने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा एवं हमारे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फारबिसगंज शहर के व्यापारी, धार्मिक संस्थान एवं आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।’


 संस्था के प्रवक्ता आदर्श गोयल ने बताया कि, ‘हमारी संस्था का स्लोगन ‘हमारा शहर, हमारी आवाज’ है। इस महामारी से लड़ने के लिए  हमने अपने स्लोगन को ’हमारा शहर हमारा परिवार’ किया है।’

उन्होंने बताया कि,  ‘हम फारबिसगंज वासी एक परिवार की तरह इस महामारी से लड़ेंगे और जीतेंगे एवं सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करेंगे और सभी से आदेश पालन करने का अनुरोध भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से निशांत गोयल, कुणाल केडिया, प्रमोद केडिया, हर्ष बैद, ऋषभ सेठिया, यश जैन, गौरव जैन और अनेक कार्यकर्ता  जुटे हुए हैं।’

297
19300 views

Comment