logo

भाजपा जिला एसटी मोर्चा ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का माला व साफा पहनाकर स्वागत

भाजपा जिला एसटी मोर्चा की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का स्वागत

अलवर - भाजपा जिलाध्यक्ष, अलवर दक्षिण, अशोक गुप्ता को दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला एसटी मोर्चा की ओर से आज भाजपा जिला कार्यालय पर माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश मीणा, जिला महामंत्री पार्षद रूपनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा (एसटी मोर्चा, बगड़ का तीराया), जिला मंत्री शिवलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष सुरजन लाल मीणा (माचाड़ी), प्रमोद कुमार शर्मा, शेखर तंमोली (जिला महामंत्री, ओबीसी मोर्चा), अशोक कुमार और एसटी मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस शुभ अवसर पर अशोक गुप्ता ने मोर्चा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। जिला कार्यालय पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

52
4567 views