logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय बेरोजगार पार्टी की तरफ से अर्चना सिंह को पंजाब प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया*

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। बेरोजगारों की आवाज बने भारतीय बेरोजगार पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विपिन कुमार द्विवेदी जी के द्वारा एडवोकेट अर्चना सिंह को पंजाब प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अर्चना जी ने देश के तमाम बेरोजगारों को संगठित करके उनके अधिकारों और बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विपिन कुमार जी के हाथों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया है। पार्टी की तरफ से यह नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हम पंजाब प्रदेश में युवा बेरोजगारों को संगठित करके उनकी आवाज को उठाने तथा पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगी। साथ ही उन्होंने पार्टी में दायित्व मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा जी का भी आभार जताया है।

176
22166 views

Comment