दुनिया भर में जश्ने मौला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की धूम, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने दी मुबारकबाद।
अयोध्या। दुनिया भर के अमनपसंदों और,इंसानियत से मोहब्बत करने वालों के ज़रिए, इंतिहाई शान ओ शौकत के साथ, जश्ने विलादत मौला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम मनाया जा रहा है,लोगों में हर्ष उल्लास देखते ही बन रहा है।
पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के नवासे, हजरत सैयदना इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के यौमे विलादत के मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा मुबारकबाद दी गई है,धर्मनगरी अयोध्या से, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष सूफ़ी ज़ाहिद खान वारसी बाबा ने,यौमे विलादत ए मौला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मुबारकबाद दी है,इस मौके पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि,इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम सारी दुनिया की इंसानियत के रहबर हैं, उन्होंने अपनी शहादत देकर इंसानियत के जज्बे की हिफाज़त की है, उन्होंने कहा कि इस मुबारक मौके पर हम सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी की जानिब से तमाम आलम ए इंसानियत को दिली मुबारकबाद देते हैं।