logo

थाना दुबहड़ ने बालिकाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति व साइबर क्राइम की दी जानकारी


बलिया, 01 फरवरी 2025 — श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना दुबहड़ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहड़ में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री अरविंद कुमार यादव, महिला कांस्टेबल रीमा यादव एवं कीर्ति यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम और बाल विवाह के खतरों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—
👉 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 1090 वूमेन पावर लाइन
👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 108 एंबुलेंस सेवा
👉 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 102 स्वास्थ्य सेवा

बालिकाओं को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया गया। उपस्थित छात्राओं ने इस जानकारीपूर्ण सत्र के लिए थाना दुबहड़ का आभार व्यक्त किया।

9
5078 views