
*आदर्श समाज सेवासमिति की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन*
नव वर्ष पर पदाधिकारियों को किया गया कैलेंडर वितरण
*आदर्श समाज सेवासमिति की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन*
नव वर्ष पर पदाधिकारियों को किया गया कैलेंडर वितरण
रुपईडीहा बहराइच आदर्श समाज सेवा समिति की मासिक बैठक समिति कार्यालय बाबागंज पर संपन्न हुई। समिति की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। इसके साथ ही आए हुए समस्त समिति कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को समिति का नववर्ष कैलेंडर भी भेंट किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा व संचालन वरिष्ठ पत्रकार व समिति पदाधिकारी शेर सिंह कसौधन ने किया। बैठक में क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं उनके निदान को लेकर गहन मंथन एवं विचार विमर्श किया गया। समिति सदस्यता अभियान एवं समिति की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नव वर्ष के उपलक्ष में समिति द्वारा समस्त समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को नववर्ष कैलेंडर का वितरण भी किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समिति संगठन मंत्री बद्री सिंह, प्रवक्ता बनारस गिरि, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गिरि सहित अरुण कुमार सिंह, रामबरन वर्मा, रामसूरत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम, शमीम अहमद श्याम कुमार मिश्रा रमेश कुमार मिश्रा केसरी प्रसाद सोनी पूर्व गज्जू भैया केशव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर Mohd Younus ansari UFT