logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**रुद्रपुर:जिले में ऑपरेशन लंगड़ा जारी,नानकमत्ता में हुई मुठभेड़ में अपराधी कुलविंदर पर पुलिस पड़ी भारी,दोनों पैर में लगी गोली**

बदमाश था तगड़ा पर पुलिस ने बना दिया लंगड़ा,जी हां जनपद ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता क्षेत्र में आज तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी और तस्कर कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस की गोली अपराधी के दोनों पैरों में लगी है…गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने ₹500000 की स्मैक की खेप के साथ ही तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं…जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि ये शातिर अपराधी खुद तो नशे का सेवन नहीं करता है मगर व्यापक स्तर पर नशे का कारोबार करता है…पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अपराधी कुलविंदर एक शातिर नशा और लकड़ी तस्कर है,इससे पूर्व भी कुलविंदर सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र से तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है…हम आपको बता दें कि जिले में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर मणिकांत मिश्रा की तैनाती के बाद से ही अपराधियों पर SSP
का कहर जारी है…अब तक एसएसपी के निर्देशन में पुलिस जिले में आपराधिक वारदातों में सक्रिय रहने वाले एक दर्जन आदतन अपराधियों को गोली मार कर जिले में कानून का इकबाल बुलंद कर चुकी है ।

178
2480 views

Comment