logo

ग्राम पंचायत कटिया बस्ती से प्रयागराज महाकुंभ के लिए सैकड़ो सनातनी हुए रवाना

पतरातु। ग्राम पंचायत कटिया बस्ती पतरातु से प्रयागराज महाकुंभ के लिए सैकड़ों सनातनी रवाना हुए।समाजसेवी दिनेश महतो, वकील महतो, धनराज महतो, भुनेश्वर महतो के नेतृत्व में बस से रवाना हुए। जिन्हें मुखिया किशोर कुमार महतो ने भगवा अंग वस्त्र देकर रवाना किया और सभी सनातनियों को यात्रा मंगलमय हो इसकी शुभकामना दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सर्वप्रथम प्रयागराज महाकुंभ में स्नान, अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन काशी विश्वनाथ और विंध्याचल में भ्रमण किया जाएगा या हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हम सबों के समय में यह महाकुंभ देखने और पूरे परिवार के साथ शाही स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महाकुंभ 144 वर्ष के बाद हो रहा है और जिस तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुविधा प्राप्त हो रहा है। वह पूरे विश्व में काबिले तारीफ है। यह सुविधा का ही देन है कि एक दिन में करोड़ों सनातनियों संगम में जाकर स्नान कर रहे हैं। यहां तक की भारत देश के अलावा पूरे विश्व के अन्य देशों के लोग भी वहां पहुंच कर आस्था का डुबकी संगम स्थल (गंगा यमुना सरस्वती)पर लगा रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि भारत देश अखंड भारत तथा परम वैभव की ओर बढ़ रहा है इस पूरी यात्रा में सभी सनातनियों के लिए स्वस्थ किट का व्यवस्था किया गया है। इस यात्रा में मुख्य रूप से हरिहरपुर मुखिया गीता देवी, कटिया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, राथो महतो, रवि कुमार, कोलेश्वर महतो, हीरालाल, बिट्टू, सुषमा देवी, सबो देवी, मालती देवी, मंगरी देवी, सुभद्रा देवी, मीना देवी, रितु देवी एवं अन्य सैकड़ों श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रस्थान किया।

8
3027 views