logo

नई दिल्ली यमुना के पानी को जहरीला बनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला!

नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “लोगों को प्यासा मारने से बड़ा पाप नहीं होता। अपनी गंदी राजनीति के लिए भाजपा दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है। हरियाणा से भाजपा वाले पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर ये पानी दिल्ली वालों ने पी लिया तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे घिनौना काम कोई हो सकता है? जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वह इतना जहरीला है कि उसे साफ भी नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी है। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को कम से कम तकलीफ हो। लेकिन भाजपा वाले दिल्ली वालों का मास मर्डर करना चाहते हैं। हम ये किसी भी हाल में होने नहीं देंगे।”

यह बयान यमुना नदी के पानी में अमोनिया की उच्च मात्रा पाए जाने के बाद आया है, जिससे दिल्ली के तीन जल शोधन संयंत्र—वजीरपुर, चंद्रावल और ओखला—बंद हो गए। इस स्थिति ने राजधानी के लगभग 30% हिस्से में पानी की आपूर्ति को प्रभावित किया है।

130
12896 views