logo

राजस्थान प्रदेश स्ट्रीट वेंडर्स महासंघ कार्यसमिति बैठक

🇮🇳 *भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्र विचार का संगठन है जिसका उद्योग एवं राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है जिसके कार्यकर्ता निष्ठावान,अनुशासित,अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं* ।🙏

*राजस्थान प्रदेश स्ट्रीट वेंडर्स महासंघ*

की प्रथम कार्यसमिति की बैठक सोमवार 27 जनवरी 2025 को प्रातः 11:30 बजे राजस्थान प्रदेश कार्यालय स्थित
श्री कैलाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में रखी गई।
जिसमें *श्री जयंती लाल (प्रभारी अखिल भारतीय असंगठित क्षेत्र)* *श्री हरिमोहन शर्मा (महामंत्री राजस्थान प्रदेश भा म संघ)* आदि का उद्बोधन/मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
प्रदेश महासंघ के समस्त पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित रही।

*बैठक का एजेंडा निम्न प्रकार से है :-*

1, समस्त पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यों
सक्रिय/अनुभवी सदस्यों
से आग्रह है।
कि विचार विमर्श कर अपने विचारों से अवगत कराएं
कि केंद्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्तावित
अखिल भारतीय   स्ट्रीट वेंडर्स महासंघ अधिवेशन राजस्थान प्रदेश में हम
   सभी मिलकर कर सकते है क्या ? रूपरेखा तैयार कर
   केंद्र को अवगत कराने हेतु विचार आमंत्रित किए।

2,भारतीय मजदूर संघ के सत्तर वर्ष की कार्य योजना अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों में प्रत्येक जिला स्तर की यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराया जाए।
और प्रत्येक जिले के प्रत्येक वार्ड स्तर पर आवश्यकता अनुसार इकाई का गठन कर संगठन को प्रगतिशील किया जाएं।

3, प्रत्येक संगठन के (paid) सक्रिय सदस्यों की संख्या
    का विवरण।

4, निधि संग्रह,वार्षिक चंदा,संबद्धता शुल्क योजना
    तैयार करना।

5,महासंघ का बैंक खाता खोलने हेतू पैन कार्ड आवेदन
  करने एवं खाता खोलने की योजना बनाना।
6,राजस्थान प्रदेश स्ट्रीट वेंडर्स संघ नामक प्रदेश स्तर
की यूनियन का गठन कर रजिस्ट्रेशन कराया जाएं।

7,आय व्यय का विवरण तैयार करना।

8,संगठनात्मक गतिविधियों पर आधारित जानकारी समस्याओं एवं सुझावों पर विशेष ध्यानाकर्षण आदि कर सामूहिक निर्णय सामूहिक विरोध प्रदर्शन की योजना बनाना आदि।

आज कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारतीय मजदूर संघ के सत्तर वर्षीय कार्य योजना अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों में प्रत्येक जिला स्तर की यूनियन का गठन/रजिस्ट्रेशन कराया जाएं।


दिनांक: 27/01/2025
स्थान: जयपुर।

अशोक पांडे ( प्रदेश महामंत्री )

8
3104 views