logo

उपभोक्ता अधिकार संगठन के दस वर्ष बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन

*उपभोक्ता अधिकार संगठन के दस वर्ष बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन l*

संवाददाता भगवानदास शाह जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश ✍️
*पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर फूल माला से स्वागत सम्मान किया*
जिला बुरहानपुर उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष नविन प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार व् प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की सहमती से एवं जिला अध्यक्ष दिनेश मोहन पाटिल की अनुशंसा पर नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई l आपको बता दे कि जिले में उपभोक्ता अधिकार संगठन 2014-15 से निरंतर जनहित में उपभोक्ताओं की जन समस्या को लेकर जमीन स्तर पर कार्य कर रहा है सामाजिक मुद्दों को लेकर उपभोक्ता अधिकार संगठन ने बुरहानपुर जिले में कई उपभोक्ताओं को न्याय भी दिलाया जिसे देखते हुए उपभोक्ता अधिकार संगठन बुरहानपुर का नाम प्रदेश में चल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन प्रकाश शर्मा जी के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी जी के सहमति देते हुए नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन बुरहानपुर में किया अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया जिसमे जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम महाजन को बनाते हुए जिले की कमान सौफी, जिला उपाध्यक्ष संतोष पाटिल , जिला कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर , जिला प्रवक्ता ममता कोरी , सदस्य रेखा पुनिवाला , गोपाल ठाकुर, पूनम शाह की नियुक्ति कर सभी को जिलाध्यक्ष दिनेश पाटिल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया l दिनेश पाटिल ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की आप अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओ के हित में कार्य करेगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ भी ली गई....

46
3825 views