
पटना के फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और 4 लड़कियां; पुलिस ने लिया एक्शन
बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि यहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस की रेड के बाद इस खुलासे से आसपास के लोग भी चौंक गए हैं। इसके बाद अब इसको लेकर कई तरह की चर्चा तेज है। आस-पास के लोग भी इस मामले में काफी चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां इस देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआर चौक पर मौजूद रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की टीम छापा मारने पहुंची थी। रेस्टोरेंट में अचानक पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं। वहीं,रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। ऐसा कहा जा रहा है कि पटना से सटे बाढ़ के इस फैमिली रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स का यह गंदा धंधा चल था।