logo

गणतंत्र दिवस ।।।26 जनवरी 2025🇮🇳"

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस से हमारा,
सीना चौड़ा होता है।
भारत देश है महान हमारा,
ये अभिमान होता है।

कई तरह की भाषा इसमें,
कई तरह के लोग हैं।
कई तरह के धर्म हमारे,
कई तरह के भोग हैं।

ये सुरक्षित हैं तभी जब,
देश हमारा सुरक्षित है।
सेना डटी है सीमा पर,
तभी हम घरों में सुरक्षित हैं।

इनकी तपस्या और त्याग इनका,
अत्यंत प्रभावकारी है।
देश भक्ति का प्यार इनका,
सौ दुश्मनों पर भारी है।

असली हीरो वो नहीं जो,
फिल्मों में उतर कर आते हैं।
असली हीरो वही है जो,
देश को दुश्मन से बचाते हैं।

ये न हों तो गरिमा अपनी,
धूल चाटती नजर आए।
इन्हीं से है गरिमा अपनी,
इन्हीं का हम सम्मान बधाएंँ।
........................................
देवेश दीक्षित
स्वरचित एवं मौलिक

0
112 views