logo

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आज गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के संकल्प पत्र-3 को जारी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दी कड़ीं प्रतिक्रिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा आज अपना “संकल्प पत्र-3” जारी करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे पेश करेंगे, जो भाजपा के चुनावी वादों का हिस्सा होगा। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे पुरानी योजनाओं का एलान न करें। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता अब पुराने वादों को सुनने के बजाय नई और प्रभावी योजनाओं की उम्मीद करती है।

केजरीवाल ने भाजपा से अपील की कि वे पिछले चुनावों की पुरानी योजनाओं को फिर से न दोहराएं, बल्कि वास्तविक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करें। भाजपा पर उनका आरोप है कि वे सिर्फ वादों के रूप में अपनी पुरानी योजनाओं को फिर से पेश करती हैं, जिनका कोई परिणाम नहीं निकलता।

यह बयान आने के बाद राजनीतिक माहौल और भी गरमाने की संभावना है, क्योंकि दोनों प्रमुख दल अब दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करने वाले हैं।

आपको क्या लगता है, इस बार दिल्ली चुनाव में क्या नया हो सकता है?

4
2177 views