logo

नहीं है पुलिस प्रशासन का डर, आज तड़के सुबह फिर से झंझट शुरू, किया मारपीट की कोशिश

बागनगर,अररिया। महलगांव थाना अंतर्गत बागनगर वार्ड नंबर 4 में दबंगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 23 जनवरी 2025 को शाम ७:३० बजे जिन लोगों ने चंद्रशेखर और उनके परिवार से झंझट और मारपीट किया था उन्हीं लोगों ने आज सुबह तड़के फिर से झंझट और मारपीट की कोशिश की। लगता है इन लोगों को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है। ये लोग हमेशा झंझट के मूड में ही रहते हैं। ऐसे में शासन प्रशासन को इन लोगों को खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट सकती है। 23 जनवरी 2025 को हुई घटना की सूचना '112' और आवेदन के माध्यम से थाना अध्यक्ष महलगांव को दे दी गई है। लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिनांक 24 जनवरी 2025 को महलगांव थाना के तरफ से इंस्पेक्शन में आए विजय सिंह के द्वारा अन्य मामले का नोटिस थमा दिया गया। लेकिन विजय सिंह के वापस जाने के बाद से ही इन लोगों ने 1.निरंजन कुमार 'बिट्टू' पिता देवेंद्र यादव, 2.चित्रलेखा देवी पति देवेंद्र यादव, 3.भूषण कुमार छोटू पिता गुदर यादव, 4.अनीता देवी पति मिट्ठू यादव, 5.शुभम कुमार पिता मिठू यादव, 6.शशि किरण देवी पति खगेंद्र यादव ने चंद्रशेखर और उनके परिवार गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। लेकिन दूसरे पक्ष यानी चंद्रशेखर और उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
आज 25 जनवरी 2025 को तड़के सुबह 1.चित्रलेखा देवी पति देवेंद्र यादव, 2.शशि किरण देवी पति खगेंद्र यादव, 3.अनीता देवी पति मिट्ठू यादव और 4.शुभम कुमार पिता मिठू यादव ने चंद्रशेखर और उनके परिवार को फिर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। शासन प्रशासन यदि इन लोगों से कड़ाई से पेश नहीं आएगी तो ये लोग चंद्रशेखर और उनके परिवार की हत्या भी कर सकते हैं। इन लोगों के सिर पर खून सवार है। बात-बात में मर्डर और खून की होली खेलने की बात करते हैं। वकील खगेंद्र यादव इन लोगों के कानूनी संरक्षक हैं और उन्होंने इन लोगों को खुली छूट दे रखा है। उन्होंने इन लोगों को कह रखा है कि जो करना है करो कानूनी मामला हम देख लेंगे। शासन-प्रशासन को न केवल इन झगड़ालू लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए बल्कि उन्हें कानूनी संरक्षण देने वाले वकील खगेंद्र यादव पर भी कठोर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि कानून का दुरुपयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वह कोई अधिकारी हो या कोई वकील।
चंद्रशेखर और उनका परिवार शासन प्रशासन और महलगांव थाना के थाना अध्यक्ष श्रीमान राजेश कुमार जी से हाथ जोड़कर गुहार लगा रही है कि इन दबंगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार तथा जान माल की रक्षा की जाए। आखिर कानून सबके लिए बराबर है।

1
3119 views