नेताजी आर्थिक आजादी चाहते थे जो आज तक नहीं मिली : लाल बिहारी आनंद
जमशेदपुर: प्राउटिष्ट यूनिवर्सल, जमशेदपुर की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर साकची गोल चक्कर से होते हुए एक पदयात्रा निकाली गई , जो आम बागान पहुंचकर संपन्न हुई।
यहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सबों ने श्रद्वा सुमन अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्राउटिष्ट लाल बिहारी आनंद एवं समीर सरकार ने संयुक्त रूप से कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से आर्थिक आजादी चाहते थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आजादी तो मिली परंतु आर्थिक आजादी आज तक नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि एक सच्चे सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है। नेताजी में सैन्य और आध्यात्मिकता कूट - कूट कर भरा था।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाधर दत्ता ,लाल बिहारी आनंद, आशा देवी ,ज्योति देवी रूपा देवी, झूरी जामुदा , जय नारायण सिंह, भोला प्रसाद तथा सुनील आनंद शामिल थे।