सुभाष चंद्र बोस बाबू सुभाष की जन्म तिथि पर जय सुभाष,जय हिन्द मेरे हिन्द ही गाता रहा सदा, मां भारती पे जान लुटाता रहा सदा।
जय हिन्द मेरे हिन्द ही गाता रहा सदा, मां भारती पे जान लुटाता रहा सदा। माहौल चाहे जैसा रहा फिर भी वो बशर,ता उम्र अपना वादा निभाता रहा सदा।बेटे पे अपने मां को भला फख्र क्यों न हो,मर मर के मां की शान बचाता रहा सदा। मां की रिहाई के लिए वो लाल देखिए,सारी ही उम्र लोहा गलाता रहा सदा।रस्ते में लड़खड़ाये न साथी कोई कहीं, बढ़ने में ही है शान बताता रहा सदा। अपनों ने उस पे तंज कसे बारहा मगर,हंस हंस के ज़ख्म सीने पे खाता रहा सदा।ऐ राज उसने जान वतन पर निसार दी, पर बैरियों को धूल चटाता रहा सदा।।।।