logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ में करंट लगने से किसान की मौत : गेहूं की सिंचाई कर रहा था, 3 बीघा जमीन पर करता था खेती का काम

जनपद हमीरपुर के राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देवरा गांव में गेहूं की फसल की सिंचाई करते वक्त बिजली के खंभे से आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान मूलचंद (68) की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम की है, जब मूलचंद अपने खेत में सिंचाई करने के लिए करीब 4:30 बजे घर से निकले थे। अगली सुबह करीब 11 बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों का कहना है कि खेत में लगे बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।

मृतक मूलचंद के पास 3 बीघा जमीन थी, जिस पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी शिक्षा देवी, मां अवधरानी और पुत्र संदीप सहित अन्य सदस्य हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मझगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

166
12320 views

Comment