logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली के विषय में

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के अभिभावकों के कुछेक प्रतिनिधिमंडलों ने एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर से मुलाकात की।

इस अवसर पर अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर को बताया कि उपमंडल में निजी स्कूल लंबित फीस के संबंध में स्कूली बच्चों पर मानसिक दबाव बना रहे हैं।

अभिभावकों की बातों को ध्यान से सुनने के पश्चात एसडीएम नालागढ़ ने संबंधित निजी विद्यालय प्रबंधन को आदेश दिए कि वे लंबित फीस मामलों से संबंधित छात्रों पर किसी भी प्रकार से मानसिक दबाव न डालें तथा किसी भी स्थिति में उन्हें कक्षा अथवा परीक्षा में बैठने से ना रोका जाए।

उन्होंने  कहा कि निजी विद्यालयों द्वारा वसूली जाने वाली फीस पूर्णतया सरकार के नियमानुसार हो व इसमें पारदर्शिता वर्ती जाए।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे निजी विद्यालयों में फीस इत्यादि से संबंधित सभी मामलों को विद्यालयों में अध्यापक अभिभावक संघ के माध्यम से हल करें तथा किसी भी अनियंत्रित स्थिति के लिए जिला प्रशासन सोलन अथवा उपमंडलाधिकारी (न) को सूचित करें।

272
18454 views

Comment