logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली में ट्रैक्टर- ट्रॉली चोरी के आरोपी अरेस्ट: एक जनवरी में हुई चोरी के बाद पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी



▪️तमंचा और कारतूस बरामद

✍️ सत्यम गौड़ ✍️

संवाददाता बरेली। बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

मामला 1 जनवरी का है, जब ग्राम मंडनपुर जनूबी निवासी अशरफ खां ने शेरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी आरा मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अरुण कुमार के निर्देश पर थाना शेरगढ़ और एसओजी की एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच में पता चला कि चोरी की इस वारदात में शेरगढ़ के मोहल्ला कावर टंकी चौराहा निवासी अमजद खां और यूसुफ नबी, साथ ही शाहजहांपुर जिले के थाना सिरसी के ग्राम कुतबापुर निवासी जईम खां और मोहसिन शामिल थे। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले छोटी-मोटी चोरियां करते थे, लेकिन अब इन्होंने बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

185
8736 views

Comment