logo

उत्तरायणी कौतिक महोत्सव गलनी-खनस्यूं में खुशी जोशी के गीतों पर झूमे लोग

खनस्यूं,ओखलकांडा/नैनीताल

ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी-खनस्यूं में आयोजित उत्तरायणी कौतिक महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक गायिका खुशी जोशी ने कुमाऊंनी भजन व कुमाऊंनी लोकगीतों से उपस्थित लोगों को खूब लुभाया और उन्हें अपने कुमाऊनी गीतों में थिरकने पर मजबूर किया, मेले में कई धार्मिक पौराणिक एवं झांकियां विहान ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई,कुमाऊंनी इस मेले के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह ऐरी, दीपक सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित थूवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर कुमार, घनश्याम सुयाल, पंकज सुयाल, प्रकाश थूवाल, राजू बर्गली और ग्राम प्रधान गजेंद्र बर्गली हैं, यह मेला प्रतिवर्ष उत्तरायणी त्यौहार के बाद तहसील खनस्यूं मैदान में आयोजित किया जाता है,मेले में क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई आम व खास लोग मौजूद रहे।

117
6976 views