logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरुषार्थ की जननी-श्री बालाजी एकेडमी श्री बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी व अखाड़ा के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित खेल

श्री बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी का स्वप्निल संकल्प

• ओलंपिक मानक के अनुरूप तैराकी व निशानेबाजी की प्रशिक्षण व्यवस्था

• अन्तर्राष्ट्रीय मानक अनुरूप मैट व मिट्टी पर कुश्ती का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

• प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु मुफ्त कोचिंग एवं लाइब्रेरी सुविधा

संस्थापक के कलम से-

बन्धुओं प्रणाम,

श्री बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के उद्देश्य वाक्य 'पुरुषार्थ की जननी श्री बालाजी अकादमी' से ही मूल उद्देश्य का बोध हो जाता है। साथियों हमारी इस संस्था के स्थापना का आधार एवं उद्देश्य है कि हमारे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े एवं अभावग्रस्त व्यक्ति का भी लाल उंचा सपना देख सके और वह भी उंची उड़ान भर सके। साथ ही हमारे क्षेत्र में किसी भी होनहार बच्चों में यदि कोई भी प्रतिभा हो तो संसाधन के अभाव में वह प्रतिभा दफन न होने पाएं अपितु उसमें निखार आये। आप लोगों से अनुरोध है कि आप अपने इष्ट से प्रार्थना करें कि हमारी यह संस्था अपने संकल्पित उद्देश्य को प्राप्त करे। संस्था का दूसरा उद्देश्य है कि हम अपने लोकतंत्र के आदर्श स्वरूप को प्राप्त करें, इसी निमित्त लोकतंत्र के प्रथम सोपान ग्राम सभा में वहाँ के परिवेश में छिपे नैसर्गिक प्रतिभा को खेल के माध्यम से निखार कर उसे शिखर आयाम प्रदान किया जाये। लोगों में खेल जागरूगता, टीम भावना आपसी सहयोग भाव विकसित करें तथा स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मानसिकता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ायें।

हम अवगत हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः इस खेल प्रतियोगी प्रयास द्वारा निश्चित तौर पर गाँव में सकारात्मक दिशा में सोच बदलेगा और एक आदर्श गाँव सहयोगी, प्रतिस्पर्धी, बलिष्ठ नशा मुक्त समाज का सृजन होगा।

आपकी शुभेच्छा के साथ...... आपका अंशुमान बंका

सौ० - श्री लक्ष्मीनारायण द ज्वेलरी शॉप, पडरौना

167
31253 views

Comment