logo

बागोड़ा की संगीता मेघवाल का क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

बागोड़ा की बेटी संगीता मेघवाल का क्रिकेट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ हैं ।मेघवाल ने गांव,तहसील और समाज का नाम रोशन किया है। संगीता अब 29 जनवरी से उदयपुर में होने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम में खेलेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाली संगीता बागोड़ा की पहली खिलाड़ी हैं,जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। संगीता के पिता रड़माराम मेघवाल कार वॉशिंग का कार्य करते हैं, माता गृहणी हैं।

17
2001 views