logo

तुम्बडिया में मनाई विवेकानंद जयंती


गंगरार उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुम्बडिया में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार सांवरिया। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह विशिष्ट अतिथि रामावतार मीना , नितिन कुमार बागोरिया, भरत कुमार साहू, यदुवेंद्र खींची, भैरू सिंह, भीमराज शर्मा, जगदीश चंद्र जाट, सोमदत्त , राधेश्याम खटीक, भगवान लाल, इंदिरा दाधीच, विद्यालय के समस्त बालक बालिका उपस्थित थे। सतीश कुमार सांवरिया ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी और यदुवेंद्र खींची ने भी अपने विचार रखे। शारीरिक शिक्षक राधेश्याम खटीक ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को भी जीवन में युवा सप्ताह मना कर स्वामी विवेकानंद के जीवन से शिक्षा ग्रहण कर समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को मिटाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को केरियर डे के रूप में मनाया जा रहा है। विद्यालय में प्रत्येक दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने दी । युवा सप्ताह इंचार्ज भरत कुमार साहू ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही युवा सप्ताह में होने वाली गतिविधियों के बारे में दलों का विभाजन कर कार्य का विभाजन किया गया। संचालन शारीरिक शिक्षक राधेश्याम खटीक ने किया यह जानकारी भैरू सिंह ने दी।

35
3542 views