logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरीदे गए धान का नहीं हो रहा भुगतान

खरीदे गए धान का नहीं हो रहा है भुगतान।
कमालपुर स्थानीय क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बहेरी बभनियां पर किसानों का खरीद किया गया धान जिला प्रशासन द्वारा काटा कम करने के कारण भुगतान नहीं हो रहा है। बहेरी साधन सहकारी समिति पर अभी तक मात्र एक काटा प्रतिदिन 300 कु धान की खरीदी की जा रही है। वास्तव में सच देखा जाए तो हफ्ते में छ दिन खरीदी करनी है,जिसमे बीच बीच में कभी गजिस्टेड छुट्टियां तो कभी सरवर फेल के कारण पास मशीन पर अंगूठा नहीं लगने से अक्सर खरीदी शून्य हो जाती है। स्थानीय क्षेत्र धान बाहुल्य इलाका माना जाता है।नवंबर माह से ही धान खरीदी समिति पर किसानों का किया जा रहा है।अन्य क्षेत्रों को देखा जाय तो ढ़ोडिया ,जनौली, एवती,
अवही, शान्तीपुर तोरवा क्रय केंद्रों पर दो काटा चल रहे हैं जो प्रतिदिन 600 कु धान पास मशीन पर किसानों का अंगूठा लगा कर खरीदी की जा रही है।बहेरी बभनियां साधन सहकारी समिति पर अब तक मात्र 300 कु धान प्रतिदिन पास मशीन द्वारा किसानों का खरीद करना कहीं न कहीं से क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाना घोर अन्याय।किसानों का कहना है कि पंद्रह, बीस दिन हो गए समिति बहेरी पर नाप तौल कराए अभी तक पास मशीन पर अंगूठा नहीं लगा न ही एक पैसे से भेट हुआ। वहीं आक्रोशित किसानों का कहना है कि तत्काल साधन सहकारी समिति बहेरी पर अन्य समितियों की भांति 600 कु धान प्रतिदिन खरीदी कर हम लोगों के नाप तौल किए धान का भुगतान पास मशीन पर अंगूठा लगा कर नहीं किया गया तो बाध्य होकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।मौके पर दीपक यादव,लछमन कुशवाहा,रणजीत सिंह,प्रदुम्न सिंह,शंकर सिंह,कमलेश सिंह,बबलू सिंह,रिषी कुशवाहा आदि।

125
1122 views

Comment