logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक - सुनील मिश्र


अम्बेडकरनगर, प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक हैं उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव /सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा वे हमेशा आम जनमानस की हर समस्या के लिए सदैव संघर्षरत रहती है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू", श्रीकांत वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद "मोनू" ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सडक से संसद तक महिलाओ, किसानों, युवाओ की आवाज बुलंद कर उनकी समस्या का समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगी।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव /सांसद प्रियंका गांधी का 53 वा जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी करके मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सुनील मिश्र और संचालन सुखीलाल वर्मा ने किया। तत्पश्चात दहीरपुर के वृद्धाश्रम में फल किया गया। कार्यक्रम के उपरांत "अनीश नेशनल इंटर कालेज" में वृक्षारोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू", कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ला, डॉ विजयशंकर तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, पूर्व पी सी सी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजन्म दुबे एडवोकेट, श्रीकांत वर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र "राजबहादुर", ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद"मोनू", ज्ञानेंद्र पाठक "नन्हे", अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो हाजी सलीम, व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वभान मिश्र "मस्सू", वी पी गौतम, मंजीत राजभर, विशाल पटेल, अंशुमान वर्मा, शुभम प्रजापति, मो आजम, अतिउल्लाह, असगर अली, अफताब आलम, मतीन अहमद, रूदल, चिंताराम समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

140
9237 views

Comment