logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें

योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें,

स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक
__मंत्री श्री राजपूत

तीन हजार से अधिक स्कूली छात्र छात्राएं हुए शामिल

सागर 12 जनवरी 2025
योग एक नशा है इस नशा को अवश्य करें , स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने योग दिवस के अवसर पर सागर में स्थानीय पीटीसी ग्राउंड मैदान पर हजारों की संख्या में शामिल स्कूली छात्राओं एवं जनप्रतिनिधि अधिकारियों के द्वारा योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में व्यक्त कीजिए। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ योगाचार्य श्री विष्णु आर्य, श्री भगत सिंह, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे।

योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि योग एक नशा है और इस नशे को हम सबको करना चाहिए क्योंकि इस नशा के माध्यम से हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे और कभी दवा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार योग करता है और इसी के कारण हम और हमारा परिवार पूरा स्वस्थ है आप सभी योग करें और स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि अपने जीवन के 25 से 30 मिनट प्रतिदिन योग के लिए एवं व्यायाम के लिए आवश्यक निकाले मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैं योगाचार्य श्री रामदेव जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योग को घर-घर पहुंच कर स्वस्थ करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है उन्होंने कहा कि योग आज पूरे भारत में गांव-गांव में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें योग, जिम, व्यायाम के माध्यम से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इसी अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि सागर में योग की पहचान बने और सागर योग नगरी कहलाने लगे। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति का शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है विधायक ने कहा कि आज हमारे बीच पतंजलि योगपीठ के मध्य प्रदेश के राज्य प्रभारी श्री भगत सिंह भी मौजूद हैं। विधायक श्री जैन ने कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड में इतनी बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं मौजूद हुए हैं इसके लिए मैं शिक्षा विभाग का धन्यवाद ज्ञापन करता हूं।

139
9327 views

Comment