logo

सहारसा डाक प्रमंडल: लक्ष्य प्राप्ति और सशक्त भारत की ओर एक ऐतिहासिक पहल..

आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को सहारसा डाक प्रमंडल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना और डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न हुआ। यह आयोजन डाक सेवाओं के क्षेत्र में न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि लक्ष्य प्राप्ति के प्रति डाक विभाग की दृढ़ता और प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर डाक महाध्यक्ष, मनोज कुमार पूर्वी प्रक्षेत्र, भागलपुर, बिहार ने सभा को संबोधित करते हुए 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के डाक विभाग के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डाक सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही, सुकन्या समृद्धि योजना और डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
माननीय डाक अधीक्षक महोदय मनोज कुमार ने अपने संबोधन में सहारसा डाक प्रमंडल के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने में डाक विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।आयोजन में सुपौल के सहायक डाक अधीक्षक धीरज कुमार,मधेपुरा के अमीत कुमार,मुरलीगंज के गौरव कुमार,सहारसा पूर्वी और पश्चिमी से राम विनय उरांव,एवं आई पी पी बी से सुपौल, मधेपुरा,सहारसा से रिद्धि,लाल सिंह त्यागी ने भी सभी योजनाओं को लेकर अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया। यह आयोजन ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद सफल रहा। यह न केवल डाक सेवाओं को एक नई दिशा देने का मंच बना, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। सहारसा डाक प्रमंडल ने अपनी प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि वह नए भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

29
2094 views