logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजवासी गौ रक्षा सेना-भारत लगी हुई है गौ माता की सेवा में



मथुरा। आपको बता दें कि फरह टू अछनेरा रोड़ पर कानपुर और घंडी पचौरी के बीच में एक बेसहारा गौ माता का अज्ञात वाहन से सुबह चार बजे एक्सिडेंट हो गया था तथा सुबह आठ बजे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के ब्लाक महामंत्री युवा मोर्चा विष्णु सिंह को सूचना मिली तुरंत वहां पहुंचा और संगठन के हेल्पलाइन नंबर -9568576382 पर सूचना दी। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल को अगवत कराया। सत्यवीर सिंह चौधरी ने तुरंत गौ माता की पीड़ा को देखते हुए डॉ उत्तम सिंह, डॉ श्याम सिंह, डॉ राज नारायण सिंह, गौ रक्षक चंद्र पाल सिंह, गौ रक्षक श्याम सिंह, गौ रक्षक बाबूलाल सिंह, गौ रक्षक सम्राट सिंह, गौ रक्षक सोनू ठाकुर को तत्काल भेजा और गौ माता की पूंछ टूट गई थी उस गौ माता की टूटी पूंछ पकड़ कर हटा दी और उसका उपचार किया तथा विष्णु सिंह के साथ उचित स्थान पर भेज दिया

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह चौधरी वो व्यक्ति हैं जो हर पल गौ माता की सेवा और रक्षा करने में आगे रहते हैं तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के परम शिष्य भी है सत्यवीर सिंह चौधरी

171
14755 views

Comment