
भाजपा का उद्देश्य संविधान संशोधन —लोकपाल शाक्य
जैथरा news। —संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को नगर पंचायत जैथरा में भाजपा के जिला महामंत्री लोकपाल शाक्य ने कहा भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र हित में संविधान संशोधन करना है ताकि अंग्रेज द्वारा थोपे गए काले कानून को बदला जा सके न कि संविधान, जैथरा मंडल अध्यक्ष विमल पांडे का फूल माला पहनकर उनका स्वागत भी किया गया लोकपाल शाक्य ने शुक्रवार को आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ के नारे को जनता को भ्रमित करने वाला बताया ,कहा कि कांग्रेस दलितों को संविधान बदलने के नाम पर भड़का रही है जबकि भाजपा इसका जवाब संविधान गौरव अभियान के माध्यम से देगी कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने अपील की है कि दलितों के गांव और बस्तियों में बैठके आयोजित कर उन्हें संविधान के प्रति जागरूक किया जाए उन्हें संविधान के बारे में विस्तृत तरीके से जानकारी दें, विमल कुमार पांडे को जैथरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का स्वागत भाजपा की कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर किया इसमें पीयूष कृष्ण दुबे, दिनेश चंद्र गुप्ता, भीष्म पाल सिंह, महेश पाल सिंह, डॉक्टर अरविंद शाक्य, अशोक शाक्य ,दीपक मिश्रा सचिन दुबे ,अरविंद प्रताप यादव प्रधान , हर्षित राठौर ,वेद प्रकाश शाक्य, राकेश राजपूत आदि शामिल रहे