logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हैं तैयार हम...

बिना छुट्टी लिए 18-18 घंटे काम करने का सबसे ज्यादा प्रभाव एल एंड टी के चेयरमैन एस. एन. सुब्रमण्यन साहब पर पड़ा है।।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में 90 घंटे काम कीजिए।। रविवार को काम नही करा पा रहा हूँ , इसका अफसोस है।। कब तक पत्नी को निहारेंगे ? वगैरह-वगैरह

हुजूर ! भारत की आर्थिक असमानता पर ध्यान दीजिए, इसको दूर करने का प्रयास कीजिए, ज्यादा कुछ नही इसकी शुरुआत अपनी कंपनी से ही कीजिए, श्रमिक-वर्ग 90 घंटे से ज्यादा काम करने को तैयार हैं।।

भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।। दूसरी ओर, नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का सिर्फ 3 प्रतिशत हिस्सा ही है।।

206
14826 views

Comment