logo

30 जनवरी से प्रारंभ हो रही गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापन का शुभ मुहूर्त

सवाई माधोपुर वर्ष में कुल चार नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है - माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन महीने में, जिसमें माघ और आषाढ़ महीने की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाई जाती है| ज्योतिषाचार्य पं. ताराचंद शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा जी की आराधना करने से 10 महाविद्याओं से सिद्धि प्राप्त हो सकती है, इसके साथ ही तांत्रिक सिद्धि के लिए माघ महीने की गुप्त नवरात्रि को उत्तम माना जाता है।
इस वर्ष गुप्त नवरात्रि का पर्व 30 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहा है।
*घटस्थापन के क्या है शुभ मुहूर्त*
ज्योतिषाचार्य पं. ताराचंद शास्त्री ने बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा जी के नौ रूपों की पूजा आराधना की जाती है, लेकिन गुप्त नवरात्रि में माता दुर्गा जी के 10 महाविद्याओं की तांत्रिक विधि से पूजा की जाती है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी से होने जा रही है। इस पर्व काल के दिनों में माता दुर्गा जी की पूजा पूरी तांत्रिक विधि से गुप्त तरीके से की जाएगी, इससे माता दुर्गा जी की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है, वहीं गुप्त नवरात्रि की शुरुआत के दिन अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जो काफी शुभ है।

*घट स्थापन का शुभ मुहूर्त*
नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान के साथ घटस्थापन किया जाता है, वहीं माघ महीने के गुप्त नवरात्रि की घट स्थापन का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी में सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 09 बजकर 26 मिनट तक कर सकते हैं, इस मुहूर्त में कलश स्थापन नहीं कर पाते हैं तो सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक करना चाहिए, इन दो मुहूर्त में कलश स्थापन करना शुभ रहने वाला है।

0
238 views