logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Dindor,i कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में विकसित मध्यप्रदेश 2047 के संबंध में बैठक संपन्न

Dindori news, डिंडौरी : 03 जनवरी, 2025 | कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित मध्यप्रदेश 2047 के संबंध में जिले के विजन डाक्युमेंट के लिए बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के लिए जिले के विजन डाक्युमेंट को तैयार किया जा रहा है। जिसका उद्येश्य 2047 में जिले के परिदृश्य और विकास के लिए कार्य योजना बनाना है। उन्होंने उक्त संबंध में सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तावित विचारों पर चर्चा की।
विजन डाक्युमेंट 2047 जिले के भविष्य को दृष्टिगत रख बनाया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा, रोजगार, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग, सुशासन आदि विषयों को समाहित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सभी संबंधित विभागों से 2047 के लिए डिंडौरी जिले के विकास मॉडल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें विभागों द्वारा प्रारंभिक रूप से 2047 के लिए विजन की रूपरेखा बताई गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विजन डाक्युमेंट 2047 के लिए सभी विभाग विस्तार से कार्ययोजना तैयार करें। इसके संबंध में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों से भी चर्चा की जाएगी, जिससे 2047 के लिए विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

138
1280 views

Comment