logo

यति रणसिंहानंद गिरी उर्फ़ सतेंद्र चाचा त्यागी जी के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर अज्ञात शख्स मांग रहा है लोगों से पैसे।

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहां पर एक शख्स महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के शिष्य यति रणसिंहानंद गिरी महाराज जिनका संन्यास से पहले नाम सतेंद्र चाचा त्यागी था। यति रणसिंहानंद गिरी महाराज के पूर्व नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर एवं लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यति रणसिंहानंद गिरी महाराज ने वीडियो जारी की और बोले वर्तमान में मेरी पूर्व नाम से कोई फेसबुक आईडी नहीं है और जिनको भी ये व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसे मांगे। वे तुरंत इस व्यक्ति की शिकायत दर्ज कराए।

40
3082 views