भ्रष्टाचार निरोधक न्यास सिंह वाहिनी खैरवाड़ा इकाई का भव्य शपथ ग्रहण हुआ
उदयपुर/खैरवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंह वाहिनी नई दिल्ली की खैरवाड़ा इकाई का भव्य शपथ ग्रहण आज सृष्टि विहार स्कूल सभागार में संपन्न हुआ। सिंह वाहिनी के महासचिव रोमिल जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि न्यास के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम के पाठक थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जी बागड़ी ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप प्रियदर्शी , राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र बामणिया, अपखंड प्रभारी अधिकारी शिव कुमार जोशी, अध्यक्ष डॉ लोकेश बसेर थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम के पाठक ने कहा कि वाहिनी के सदस्यों को गरीब , अत्याचार से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हुए अनेक सरकारी विभागों में दीमक की तरह फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि वाहिनी के सदस्यों को विभागों में जाना है अपना परिचय देते हुए आम जनता की शिकायतों को बताना है एवं उसे दूर करने की मांग करते हुए अधिकारियों को चेताना भी है।
सिंह वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाने माने पत्रकार धरणेन्द्र जैन ने अतिथियों का स्वागत एवं खैरवाड़ा इकाई द्वारा अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री जैन ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर तीरंदाजी में अंतरास्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली नित्यश्री एवं सृष्टि आहारी का स्वागत अभिनंदन किया गया। समारोह में स्थानीय सिंह वाहिनी के प्रभारी अधिकारी शिव कुमार जोशी, अध्यक्ष डॉ लोकेश बसेर , महासचिव रोमिल जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरणेन्द्र जैन, मुकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, चीफ विजिलेंस ऑफिसर तुषार जोशी, विजिलेंस ऑफिसर आशीष रावल एवं योगेश त्रिवेदी, सचिव जतिन कोठारी, प्रवक्ता नरेश अग्रवाल, संगठन मंत्री सरफराज खान, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी योगेश कलाल एवं हिमांशु भंवरा, यशवंत कलाल, हिमांशु नागदा, साहिल मीणा, राहुल मीणा , सह प्रवक्ता रोहित पटेल , प्रेमनाथ रावल सहित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन योगेश कलाल ने किया।