logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री चंद्रशेखर बावनकुळे साहब एवं राजस्व मंत्री का महाराष्ट्र में अभूतपूर्व सफलता के लिए सत्कार एवं शुभकामनाएँ

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान की केंद्रीय कार्यशाला नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में आरंभ हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी और महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष एवं महसूल मंत्री माननीय श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी की भूरि-भूरि सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभा में यह भी उल्लेख किया कि महाराष्ट्र में मिली सफलता को लेकर सभी प्रदेशों के क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय प्रभारियों, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा बधाई और प्रशंसा व्यक्त की जा रही है।

इस पर बावनकुले जी ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, "एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है।
आज का दिन मेरे लिए न केवल व्यक्तिगत रूप से, बल्कि हर पार्टी कार्यकर्ता के लिए भी विशेष है। यह क्षण भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा एक सामान्य कार्यकर्ता पर जताए गए विश्वास और दी गई जिम्मेदारी के पूर्ण निर्वाह का प्रतीक है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस भूमिका में सेवा करने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने आगे कहा, "इस विजय के पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और योगदान है, जो मेरी आँखों के सामने जीवंत हो उठता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी की मेहनत और नेतृत्व का इस सफलता में बहुत बड़ा योगदान है। उनकी मुस्कान ने इस पल को और भी खास बना दिया। मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूँ।"

देश के यशस्वी गृह मंत्री और आधुनिक भारत के इस्पात पुरुष माननीय श्री अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री बी.एल. संतोष जी और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय श्री शिवप्रकाश जी से मुझे सदैव मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी और सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी की रणनीतियों ने पार्टी को और मजबूत बनाया। मैं इन सभी वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री आशीष शेलार जी द्वारा भी मेरा अभिनंदन किया गया, जिसके लिए मैं उनका भी धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

बावनकुले जी ने कहा, "आज का यह सराहनीय पल मेरी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा। मैं यह सम्मान पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को समर्पित करता हूं।"

वंदे मातरम्।

148
1321 views
1 shares

Comment