logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा नेता शैलेंद्र पांडे ने बताया अपने गांव की कुछ समस्याएं

सेमरी रायबरेली 28 दिसम्बर l ब्लाक खीरो क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सहजनबारी निवासी युवा सपा नेता शैलेन्द्र पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिह यूथ ब्रिगेड रायबरेली ने गाँव की समस्या को अवगत कराते हुए बताया कि अन्ना जानवरो की वजह से किसानो को अपने  खेतो की फसल को भीषण ठँड के मौसम मे रात रात भर जागकर  ताकने को मजबूर है    तथा गाँव मे सडक किनारे जँगली बबूल की झाडिया दोनो तरफ से छायी हुई है इस वजह से वाहन चलाने मे राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड रहा है गाँव मे सडक के किनारे लाइट की व्यवस्था न होने के  कारण एक्सीडेन्ट होने का खतरा बना रहता है श्री पाण्डेय ने बताया कि गाँव मे समस्यो का अम्बार  है ग्रामीण  इन समस्याओ के बीच  जीवन यापन करने को मजबूर है l 

173
7182 views

Comment